Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Homeबिहारमुहर्रम को लेकर मधुबनी के कलुआही में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया...

मुहर्रम को लेकर मधुबनी के कलुआही में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया शांति का संदेश

 

मधुबनी। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

इसी को लेकर कलुआही थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने बेलाही, लोहा, नीमचौक, मलमल, पुरसोलिया और मधेपुर गांवों एवं बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया। टीम ने लोगों से मिलकर मुहर्रम के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी अपूर्वा रानी, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, राजस्व अधिकारी योगेन्द्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सरवर आलम तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से मिलने वाली भ्रामक जानकारी को बिना जांचे आगे न भेजें। यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या विवाद की सूचना मिलती है, तो तुरंत नजदीकी थाना या प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी दें।

प्रशासन ने साफ कहा कि मुहर्रम के दौरान माहौल खराब करने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की कि वे मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर