Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Homeबिहारफैज़ अहमद हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग तेज, अल्पसंख्यक आयोग के...

फैज़ अहमद हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग तेज, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के नाम सौंपा गया ज्ञापन

 

दरभंगा।

दरभंगा के चर्चित फैज़ अहमद हत्याकांड की निष्पक्ष, गहन और वैज्ञानिक जांच कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां, बिहार की ओर से बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में कांड संख्या 90/26, एपीएम थाना, दरभंगा से जुड़े मामले की पूरी साजिश का खुलासा करने और घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

संगठन ने कहा कि दरभंगा निवासी स्वर्गीय फैज़ अहमद की हत्या की घटना से उनका परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लोग भी दुखी और चिंतित हैं। संगठन के अनुसार, पुलिस द्वारा एक आरोपी की गिरफ्तारी किया जाना महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन मामले के अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से और तय समय के भीतर पूरी कराई जाए। संगठन ने सभी संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ कराने, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग रखी है।

इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच एफएसएल से कराने तथा प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान निष्पक्ष तरीके से दर्ज करने की भी मांग की गई है।

संगठन ने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति या साजिशकर्ता की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय और आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग से यह भी आग्रह किया गया है कि आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की वास्तविक स्थिति का आकलन करे और अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को भेजे।

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने कहा कि न्याय मिलने में देरी होना पीड़ित परिवार के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आयोग से इस संवेदनशील मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई कराने की मांग की।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर