मधुबनी | 18 मार्च 2026
ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।
प्रशासन की ओर से जिले के 432 संवेदनशील स्थानों पर 864 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने का सख्त निर्देश दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी
अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी
सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे
24×7 कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
ईद के दौरान जिले की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
यह व्यवस्था 20 मार्च से पर्व समाप्ति तक लागू रहेगी
कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में अधिकारी तैनात रहेंगे
आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण बल, वज्रवाहन और अग्निशमन दल तैयार रहेंगे
संपर्क नंबर: 06276-224425
सोशल मीडिया पर भी निगरानी
जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क टीम 24 घंटे एक्टिव रहेगीl भ्रामक या झूठी खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगीl
♂️ प्रशासन की अपील
डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
