निदा परवीन
मधुबनी: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, ई-ग्राम कचहरी, RTPS तथा मोक्षधाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई।
इसके साथ ही न्यायमित्र/कचहरी सचिव एवं जन-प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान तथा जिला पंचायत कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के वेतन एवं मानदेय भुगतान की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
⚠️ डीएम का सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि—
“सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
