Thursday, March 19, 2026
No menu items!
Homeजुर्ममधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 2...

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद

मधुबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 02 देशी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस और 03 खोखा बरामद किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लखनौर थाना पुलिस को 18 मार्च को सूचना मिली थी कि ग्राम बेला के भुतहा गाछी के पास एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार युवक की पहचान रमन कुमार (पिता- रामप्रवेश यादव), निवासी गंगापुर, थाना लखनौर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर सभी सामान को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के अमित कुमार से लिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह इन हथियारों का इस्तेमाल लोगों में भय पैदा करने, छीना-झपटी करने और कभी-कभी खरीद-बिक्री के लिए करता था।

इस मामले में लखनौर थाना कांड संख्या 51/26 (दिनांक 18.03.2026) के तहत बीएनएस की धारा 317(5) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी एक मामले में संलिप्त रहा है।

मधुबनी पुलिस की चेतावनी:
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना या अवैध हथियार रखना और तस्करी करना गंभीर अपराध है। पुलिस डिजिटल और जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी कर रही है।

➡️ पुलिस का सख्त संदेश:
जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर