Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeमधुबनी24 घंटे में हटेंगे अवैध होर्डिंग, नगर आयुक्त सख्त अवैध पार्किंग पर...

24 घंटे में हटेंगे अवैध होर्डिंग, नगर आयुक्त सख्त अवैध पार्किंग पर भी चलेगा अभियान, माफियागिरी नहीं होगी बर्दाश्त

मधुबनी, 12 फरवरी 2026:
नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने नगर निगम क्षेत्र में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को 24 घंटे के भीतर हटाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिन लोगों द्वारा अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं, वे स्वयं 24 घंटे के अंदर उन्हें हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा हटाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही नगर आयुक्त ने अवैध रूप से संचालित पार्किंग के खिलाफ भी तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के नाम पर चल रही माफियागिरी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में जो भी व्यक्ति या समूह संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राजस्व संरक्षण और शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक सख्त और निर्णायक कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर