मधुबनी (निदा प्रवीण)
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में बुधवार को श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय सह प्रभारी माननीय भीम साहू जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पूरे देश में समर्पण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उनके सिद्धांतों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्य अतिथि भीम साहू जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बचपन से ही मेधावी, सरल और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन प्रस्तुत किया, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की अवधारणा दी गई है। उनका विश्वास था कि भारत का विकास भारतीय संस्कृति, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों के आधार पर होना चाहिए।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी पुण्यतिथि हमें सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रप्रेम और अंत्योदय—समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान—के विचारों को स्मरण करने का अवसर देती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल्ल झा ने कहा कि उनके आदर्श आज भी राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, रंजीत यादव, सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, संतोष भगत, चंद्रवीर यादव, पवन शाह, आदित्य झा, कन्हैया साह, दीपक यादव, दीप्ति राउत, प्रतिमा रंजन, रितु मंडल, रीना सर्राफ, रूपा झा, सीता देवी, राजीव झा, वीरेंद्र मेहता, संजय पांडे, सुशील सहनी, आनंद सिंह, सुनील कुंवर, उपेंद्र साहू, सुमन झा, सनत झा, रामनरेश राय, सुभाष चंद्र, सियाराम कुशवाहा, राजाराम झा, सुधीर मंडल, गोपाल ठाकुर, रामचंद्र मिश्र, सुजाता कुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिला महामंत्री सरोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया।
