Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeजुर्ममधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या,...

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लूट के बाद अपराधी फरार राघवपुर–बलाट रोड पर वारदात, सड़क जाम और पथराव से बढ़ा तनावl

मधुबनी | जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघवपुर–बलाट रोड पर दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान महिंद्रा एजेंसी में काम करने वाले एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे रोककर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया और राघवपुर–बलाट रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब आक्रोशित भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मी रामपट्टी स्थित एक निजी स्कूल में शरण लेते हुए अंदर से ताला लगाकर सुरक्षित होने का प्रयास करते नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली चलाने और हमले की असली वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच, बीच सड़क पर हुई इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर