Thursday, February 5, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीसायबर ठगी पर मधुबनी पुलिस का बड़ा प्रहार SIM BOX के जरिए...

सायबर ठगी पर मधुबनी पुलिस का बड़ा प्रहार SIM BOX के जरिए चल रहा था अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज, नगर थाना क्षेत्र से 4 गिरफ्तार

मधुबनी | 05 फरवरी
मधुबनी जिले में सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए SIM BOX डिवाइस के माध्यम से सायबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
मंदीप सिंह, पिता – सुरेश सिंह, निवासी – राजपुताना टोल, थाना – राजनगर, मधुबनी
मो. अहसान, पिता – मनीष अब्बास, निवासी – लहेरियागंज, थाना – नगर, मधुबनी
रौशन कुमार कामती, पिता – विनोद कामती, निवासी – शिवपट्टी, थाना – राजनगर, मधुबनी
विकास कुमार, पिता – सुशील ठाकुर, निवासी – लहेरियागंज, थाना – नगर, मधुबनी

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सायबर ठगी में प्रयुक्त उन्नत तकनीकी उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—
20 स्लॉट वाले 07 SIM BOX
VI, Airtel एवं Jio के खाली SIM के कई रैपर
18 मोबाइल फोन
TP-Link के 02 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
Airtel Xstream Fiber Router – 02
TP-Link Device TL-R 5408PE-AC 2.5G POE – 02
TP-Link Charger – 01
USB Charger Station – 01
मोबाइल मदरबोर्ड – 04
चार्जिंग केबल – 25
कंप्यूटर केबल – 06
अन्य केबल – 10
लैपटॉप – 01
SBI Rupay डेबिट कार्ड – 01
ट्रॉली बैग – 01
नकद ₹1,68,000
एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
कैसे किया जा रहा था सायबर अपराध
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों द्वारा SIM BOX डिवाइस के माध्यम से एक समानांतर अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज संचालित किया जा रहा था। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल कॉल में बदलकर पूरे देश में सायबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच एवं आसूचना संकलन के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी स्थित संदिग्ध मंदीप सिंह के घर विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरे में जमीन पर चारों ओर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू अवस्था में पाए गए।
पूछताछ में मुख्य आरोपी मंदीप सिंह ने स्वीकार किया कि उसके पास 07 SIM BOX थे तथा SIM की सप्लाई में रौशन कुमार कामती सहयोग करता था। प्रत्येक SIM के लिए ₹800 प्रति SIM का भुगतान किया जाता था। SIM बंद हो जाने पर उसे नष्ट कर दिया जाता था। सिम बॉक्स का संचालन उसके लैपटॉप के माध्यम से चीन में बैठे लोगों द्वारा रिमोट तरीके से किया जाता था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सायबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, विदेशी कनेक्शन एवं वित्तीय लेनदेन की गहन जांच जारी है।
मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सायबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर