Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीरीजनल सेकेंडरि स्कूल में 1 व 2 फरवरी को होगा वार्षिक उत्सव...

रीजनल सेकेंडरि स्कूल में 1 व 2 फरवरी को होगा वार्षिक उत्सव समारोह

मधुबनी:- रीजनल सेकेंडरि स्कूल में आगामी 01 एवं 02 फरवरी 2026 को विद्यालय का वार्षिक समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति व स्कूल के निदेशक डॉ राम श्रृंगार पांडे की ओर से बताया गया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं छात्र प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुबनी श्री आनंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं अपर जिलाधिकारी श्री मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार झा, डीएसपी श्रीमती रश्मि, डीएसपी साइबर सेल श्री अंकुर कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास करना है।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, शिक्षा प्रेमियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर