Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
Homeशिक्षारिजनल सेकेंडरी स्कूल, जीवछ चौक सप्ता में दो दिवसीय वार्षिक समारोह का...

रिजनल सेकेंडरी स्कूल, जीवछ चौक सप्ता में दो दिवसीय वार्षिक समारोह का भव्य शुभारंभ l पहले दिन बच्चों की प्रतिभा, विज्ञान, खेल और संस्कृति का सुंदर संगम।।

 

मधुबनी | रिजनल सेकेंडरी स्कूल, जीवछ चौक में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह का पहला दिन सोमवार को रविवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने गुलाब के फूल भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. राम श्रृंगार पांडेय ने मंच से सभी अतिथियों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि “आप सभी के पधारने से इस आयोजन में चार-चांद लग गए हैं। डॉ. पांडेय ने परंपरागत पाग और दुपट्टा भेंट कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया, जहाँ फर्स्ट एड, पापड़ी चाट, झालमुरी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, खजुरिया व फिरक्या जैसे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद स्पोर्ट्स कैंपस और पोयम रीसाइटेशन मंच का उद्घाटन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार झा ने विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और शिक्षकों, अभिभावकों व मीडिया के सहयोग पर प्रकाश डाला।

विज्ञान प्रदर्शनी में साइबर/सेलर फ्रॉड विषय पर छात्रों के स्टॉल को मुख्य अतिथि डीएसपी रश्मि मैडम ने प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की।
समापन अवसर पर सभी आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह, मोमेंटो और गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह का दूसरा दिन वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों के नाम रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर