मधुबनी:- विदेशों में रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मधुबनी में बड़ी सुविधा शुरू हुई है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल मधुबन वाटिका के पास एजे कंसल्टेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की जिला स्तरीय शाखा का उद्घाटन किया गया। यह संस्थान पहले से पटना और मुंबई में सफलतापूर्वक कार्यरत है।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर औरंगजेब (पटना) ने बताया कि मधुबनी व आसपास के जिलों के कई युवक आंशिक तकनीकी ज्ञान के कारण विदेशी इंटरव्यू में असफल हो जाते थे। इसी समस्या को देखते हुए यहां ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, ताकि कैंडिडेट्स को विदेशी मानकों के अनुसार पूरी तैयारी कराई जा सके।
इस सेंटर में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, एसी/एसएचपी टेक्नीशियन, टर्नर, फिटर सहित अन्य तकनीकी ट्रेड् में ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नये अभ्यर्थियों को बेसिक से और अनुभवी कैंडिडेट्स को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी।
संस्थान के माध्यम से दुबई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत सहित अन्य देशों में नौकरी व वीजा प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाती है।
मधुबनी शाखा के इंचार्ज दानीश ने कहा कि स्थानीय युवाओं को अब बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं कंसल्टेंट चांदनी कुमारी ने बताया कि दर्जनों इच्छुक छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है और कई कैंडिडेट्स को योग्यता के अनुसार विदेश भी भेजा जा चुका है।

