Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
Homeत्योहारजयनगर में आस्था और सेवा का संगम, दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर...

जयनगर में आस्था और सेवा का संगम, दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जयनगर में आस्था और सेवा का संगम, दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जयनगर/मधुबनी। सावन के पावन महीने में जयनगर का कुंवर सिंह चौक आस्था, सेवा और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर में हजारों कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क महाप्रसाद, शुद्ध शीतल पेयजल, लस्सी, प्राथमिक उपचार, विश्राम एवं बैठने की व्यवस्था की गई थी। दिन-रात आने-जाने वाले कांवड़ यात्रियों को समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा प्रदान की।


जनप्रतिनिधियों से लेकर गणमान्य लोगों तक ने बढ़ाया उत्साह
शिविर के पहले दिन जयनगर चेयरमैन कैलाश पासवान, अनिल बैरोलिआ, सूर्यनाथ यादव, राजेश सिंह, ई. धर्मेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
दूसरे दिन राजनगर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, जिला पार्षद अंजलि मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, सुड़ी युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पूर्वे, भाजपा जिला मंत्री सह समाजसेवी संजय महतो समेत कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी शिविर में पहुंचे।


पांच वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से लगातार पांचवें वर्ष कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक, कुंवर सिंह चौक के पास आयोजित इस शिविर को श्रद्धालु दाताओं के सहयोग से संचालित किया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा उनके लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि धर्म और मानवता की सेवा है। सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
दो दिनों तक चले इस सेवा शिविर में संस्था के सदस्यों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा एवं धार्मिक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर