Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Homeबिहारहरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर, डीएम आनंद शर्मा ने सुनी...

हरलाखी के पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर, डीएम आनंद शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

मधुबनी, 2 जून 2026:

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत पिपरौन पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पहुंचकर आमजनों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 22 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि 20 से अधिक नए आवेदन भी जमा किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक आवेदन जमा किए और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष भारत-नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण, स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार, अतिथि भवन एवं शवदाह गृह निर्माण, सामुदायिक शौचालय, तालाब के पक्कीकरण तथा नाला को कमला नहर से जोड़ने जैसी मांगें रखीं। वहीं मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटाने, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड पुनः चालू करने, नाला निर्माण और कृषि विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदन भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही पंचायत स्तर के अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने सहयोग शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

जिले में मंगलवार को कुल 26 पंचायतों और सभी नगर निकायों के 15 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर