Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Homeबिहारमोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल: हर बूथ तक पहुंचेगी उपलब्धियों की...

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल: हर बूथ तक पहुंचेगी उपलब्धियों की गूंज, BJP की बड़ी रणनीति बैठक संपन्न”

 

स्वागत से गूंजा भाजपा कार्यालय बचौल के सम्मान में जुटे कार्यकर्ता

मधुबनी, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन और नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, जिला एवं मंडल स्तर पर प्रेस वार्ता, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजनों से संपर्क तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रिय मासिक रेडियो श्रृंखला ‘मन की बात’ को प्रत्येक कार्यकर्ता अवश्य सुने और उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करे, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, सुबोध चौधरी, सतीश ठाकुर, शिवशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पंकज राठौर, चंद्रवीर यादव, पवन शाह, मनीष झा, वीरेंद्र मेहता, आदित्य झा, कन्हैया साह, हरिश्चंद्र शर्मा, सुशील सहनी, कविता झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री संजय महतो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर