Friday, May 29, 2026
No menu items!
Homeबिहारमेघवन पंचायत में शोक की लहर, पूर्व जिला परिषद सदस्या आसमा खातून...

मेघवन पंचायत में शोक की लहर, पूर्व जिला परिषद सदस्या आसमा खातून का निधन

मधुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी प्रखंड के मेघवन पंचायत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब जिला परिषद मधुबनी क्षेत्र संख्या-5 की पूर्व सदस्या एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद अरमान की माता स्वर्गीय आसमा खातून के असामयिक निधन की खबर सामने आई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और मातम का माहौल है।


जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों तक पहुंची, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का उनके आवास मेघवन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार चौधरी, जिला परिषद मधुबनी के पूर्व अध्यक्ष सतीश चौधरी, मिथिला जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी पूर्वी के अध्यक्ष नलनी रंजन झा सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मौजूद लोगों ने स्वर्गीय आसमा खातून को एक सामाजिक एवं सम्मानित महिला बताते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय आसमा खातून अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिसमें चार पुत्र एवं दो पुत्रियां शामिल हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर