Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चालक...

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चालक सकुशल बरामद

 

मधुबनी | हिंदुस्तानी मीडिया

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में पिकअप चालक को बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि बंधक बनाए गए चालक को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 मई 2026 की देर रात करीब 3:30 बजे फुलपरास थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के चालक को अपराधियों ने बंधक बनाकर वाहन सहित माल लूट लिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर लूटी गई पिकअप वाहन को माल सहित बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मामले में फुलपरास थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

नीतीश कुमार, निवासी सिमरा, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी

सुभाष कुमार यादव, निवासी सिजौलिया, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी

रंजीत कुमार यादव, निवासी सिजौलिया, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी

 

बरामदगी

एक पिकअप वाहन

धान के 90 बोरे

एक मोबाइल फोन

मधुबनी पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर