Friday, May 1, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह ध्वस्त, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के...

मधुबनी में परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह ध्वस्त, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 2 गिरफ्तार

मधुबनी | 30 अप्रैल 2026

मधुबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
पंकज कुमार, पिता– संतोष महतो, निवासी– बसुआड़ा, थाना– नगर, जिला– मधुबनी
रौशन कुमार, पिता– अर्जुन यादव, निवासी– पगुराहा, थाना– गढ़पुरा, जिला– बेगूसराय

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित उपकरण बरामद किए:
05 वॉकी-टॉकी
01 ईयर बड्स
01 कनेक्टर डिवाइस
03 मोबाइल फोन

कैसे हुआ खुलासा?

29 अप्रैल 2026 को नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे एक चाय दुकान में संदिग्ध गतिविधि हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।

हालांकि वहां से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन तलाशी के दौरान एक झोले से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में दुकान संचालक ने बताया कि ये सामान पंकज कुमार ने उसके पास रखने के लिए दिए थे।

होटल से हुई गिरफ्तारी

इसके बाद पुलिस टीम नंद होटल पहुंची, जहां पंकज कुमार और उसका साथी रौशन कुमार ठहरे हुए थे। दोनों से पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
कड़ी पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर वॉकी-टॉकी और ईयर बड्स के जरिए नकल कराते थे।

⚠️ जून 2026 की परीक्षा को बना रहे थे

निशानाआरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह आगामी मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा (जून 2026) समेत अन्य परीक्षाओं में इसी तकनीक का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को पास कराने की योजना बना रहा था।
वे इस क्षेत्र में अभ्यर्थियों को खोजकर उनसे एडवांस पैसे लेने के लिए मधुबनी में ठहरे हुए थे।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी बरामद उपकरण जब्त कर लिए हैं। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 225/26, दिनांक 29.04.2026 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर