Wednesday, April 8, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संसाधनों की जांच, 9 अप्रैल...

मधुबनी में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संसाधनों की जांच, 9 अप्रैल को भी जारी रहेगा अभियान

मधुबनी, 08 अप्रैल 2026:

जिला प्रशासन द्वारा संचालित “जिला प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर बुधवार को चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की गहन जांच की गई।

इस अभियान के तहत संबंधित पदाधिकारियों ने जिले के 250 अतिरिक्त चयनित गांवों का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मोबाइल नेटवर्क की स्थिति, मोबाइल टावरों की संख्या, बिजली आपूर्ति, नल-जल योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन व्यवस्था, मल्टीपर्पस कम्युनिटी हॉल, वसुधा/सीएससी केंद्र, बैंकिंग सेवाएं, डाकघर, एटीएम सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई।
इसके अलावा अधिकारियों ने गांवों में आजीविका के प्रमुख साधनों, संभावित पर्यटन स्थलों, हर वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या और उनके ठहरने की व्यवस्था जैसी जानकारियों को भी संकलित किया। सभी संबंधित डेटा को गूगल शीट के माध्यम से अपलोड किया जा रहा है, ताकि उसका समेकन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन के अनुसार यह निरीक्षण अभियान 9 अप्रैल 2026 को भी जारी रहेगा, जिसमें संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित गांवों का निरीक्षण करेंगे।

साथ ही, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड में चयनित पंचायतों में रबी मौसम के गेहूं फसल कटनी प्रयोग में भाग लेने के बाद वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आवंटित गांवों का निरीक्षण करेंगे।

जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर