मधुबनी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, मधुबनी में स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मृत्युंजय झा मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, स्थापना दिवस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को उत्साह और प्रभाव के साथ मनाने का आह्वान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि मृत्युंजय झा ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता पर बल देते हुए स्थापना दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।
बैठक के अंत में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस बैठक में जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रमोद सिंह, राधा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र राउत, सोशल मीडिया जिला संयोजक दीपक यादव, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, जिला कार्यालय मंत्री कन्हैया कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक वीरेंद्र मेहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा रंजन सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
