आज मधुबनी जिले के पंडौल स्थित हेलिपैड पर बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मधुबनी नगर निगम के मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अरुण राय जी ने उपमुख्यमंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी विशेष जोश देखने को मिला तथा सभी ने मिलकर उपमुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया।
