Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeधर्मश्री श्री 1008 आयुत चंडी महायज्ञ: यज्ञ स्थल पर हुई तैयारी बैठक

श्री श्री 1008 आयुत चंडी महायज्ञ: यज्ञ स्थल पर हुई तैयारी बैठक

आगामी श्री श्री 1008 आयुत चंडी महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर यज्ञ स्थल पर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रमोदानंद झा (झमन जी) ने की।

बैठक में उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों ने महायज्ञ के उद्देश्य, आयोजन की तैयारियों और इसे भव्य बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। महायज्ञ को सफल बनाने हेतु समिति का गठन, पंडितों की व्यवस्था और रासलीला आयोजन पर विचार किया गया। वक्ताओं ने इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों को समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और लोककल्याण की भावना को मजबूत करने वाला बताया।

बैठक में क्षेत्र के अलग–अलग गांवों से दर्जनों सनातन प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर महायज्ञ को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक के अंत में यज्ञ कमिटी के सचिव आर्यन काश्यप ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह यज्ञ मिथिला में एक महत्वपूर्ण कृतिमान स्थापित करेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोग थे: सुमन कुमार झा, श्रीपति चौधरी, प्रफुल्ल चंद्र झा, कुमार गौरव, समीर ठाकुर, भरत सह, श्यामानंद झा, विजय कुमार झा, सनत, फिरन झा, शंकर झा, मगन ठाकुर, नारायण मिश्रा, आशीष झा, मदन झा, टेक नाथ झा और कई अन्य।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर