Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीमधुबनी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 24 सिलेंडर के साथ...

मधुबनी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 24 सिलेंडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

Nida Parween

मधुबनी। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 24 गैस सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान 13 मार्च 2026 की शाम लखनौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के तमुरिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा साइकिल स्टोर की दुकान में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लक्ष्मण महतो (पिता- जयराम महतो, निवासी- तमुरिया, थाना- लखनौर, जिला- मधुबनी) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दुकान से 24 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर