Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Homeजुर्ममधुबनी में सनसनी: कोशी नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, गोली...

मधुबनी में सनसनी: कोशी नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका

मधुबनी | 10 मार्च 2026
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पार्जुआर पंचायत के दहिला और जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पास शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और जिला सूचना इकाई (DIU) की टीम भी तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस इस हत्याकांड के सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मधुबनी पुलिस ने कहा है कि इस मामले में त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर