Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Homeबिहारदरभंगा के दिल्ली मोड़ पर “मेडिकल की” हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन,...

दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर “मेडिकल की” हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन, अब सुलभ होंगे प्री-मेडिकल और फुल बॉडी चेकअप पैकेज

 

दरभंगा: दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के सामने “मेडिकल की” हेल्थ केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर Dr. Faiyaz Ahmad, Dr. Faraz Fatmi और दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर Nazia Hasan सहित कई गणमान्य लोगों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

यह सेंटर दरभंगा के दिल्ली मोड़ क्षेत्र में खोला गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे कम्प्लीट हेल्थ केयर सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है। संचालक फैसल हमाम ने बताया कि “मेडिकल की” की लैब पिछले चार वर्षों से पटना में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और अब इसकी यूनिट दरभंगा में शुरू की गई है।

क्या है खास?

सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट उपलब्ध

गल्प (Gulf) जाने वालों के लिए प्री-मेडिकल जांच की सुविधा

सटीक और 100% एक्युरेट रिपोर्टिंग का दावा

20 किलोमीटर के दायरे में होम कलेक्शन सुविधा

किफायती पैकेज

मिनी पैकेज – ₹949

बेसिक फुल बॉडी चेकअप – ₹1399

एडवांस फुल बॉडी चेकअप – ₹3599 (लगभग 15–16 टेस्ट शामिल)

सेंटर प्रतिनिधि वली अहमद ने बताया कि गल्फ देशों में रोजगार के लिए जरूरी मेडिकल फिटनेस जांच, अपॉइंटमेंट और संबंधित प्रक्रियाएं अब यहीं से पूरी की जा सकेंगी, जिससे लोगों को पटना या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

दरभंगा में पहले से कई जांच केंद्र मौजूद हैं, लेकिन प्रबंधन का दावा है कि “मेडिकल की” अपनी ब्रांड विश्वसनीयता, रिपोर्ट की सटीकता और किफायती दरों के कारण अलग पहचान बनाएगा।

यह नई पहल खासकर दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए राहत लेकर आई है, जहां अब उन्हें कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर