Friday, February 13, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में निर्वाचन वाद से जुड़ी ईवीएम सुरक्षित भंडारण: डीएम की मौजूदगी...

मधुबनी में निर्वाचन वाद से जुड़ी ईवीएम सुरक्षित भंडारण: डीएम की मौजूदगी में वेयरहाउस खोला गया

मधुबनी, 13 फरवरी 2026
विभागीय निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 32, 36 एवं 38 से संबंधित निर्वाचन वाद के ईवीएम को माननीय उच्च न्यायालय, पटना के अग्रेत्तर आदेश तक सुरक्षित एवं पृथक भंडारण हेतु शुक्रवार को गिरधारी पब्लिक लाइब्रेरी स्थित ईवीएम वेयरहाउस खोला गया
वेयरहाउस को जिलाधिकारी आनंद शर्मा की उपस्थिति में वादी-प्रतिवादी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष विधिवत खोला गया। इसके बाद वेयरहाउस के द्वितीय तल पर निर्वाचन वाद से संबंधित ईवीएम को गैर-निर्वाचन वाद ईवीएम से अलग सुरक्षित रूप से भंडारित किया गया।


जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव एवं निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि न्यायालय के अगले आदेश तक मशीनें पूर्ण सुरक्षा में संरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी (ईवीएम प्रबंधन कोषांग), उप-निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
साथ ही वादी-प्रतिवादी, महागठबंधन प्रत्याशी, निर्दलीय प्रत्याशी एवं अन्य संबंधित अभिकर्ता भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से पूरी पारदर्शिता के साथ ईवीएम को सुरक्षित भंडारित करने की कार्रवाई संपन्न की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर