Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
Homeबिहारबर्मा-घुघला सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने की जल्द पक्कीकरण...

बर्मा-घुघला सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने की जल्द पक्कीकरण की मांग

 

चोरौत/सीतामढ़ी | 

प्रखंड क्षेत्र के बर्मा से घुघला को जोड़ने वाली जर्जर और कच्ची सड़क का बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने इसके शीघ्र पक्कीकरण की जोरदार मांग उठाई।

निरीक्षण के दौरान चोरौत प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से सड़क के जल्द निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ता है और प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है।

उन्होंने बताया कि वर्षों से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और जलजमाव के कारण लगभग आवागमन के लायक नहीं रह जाती है। इससे छात्रों, किसानों, मरीजों और आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, विभागीय अधिकारियों ने सड़क की वर्तमान स्थिति, लंबाई और चौड़ाई का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी एकत्र की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

सड़क निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मार्ग का पक्कीकरण कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर