Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारझंझारपुर की उम्मीदें अब मंत्री नीतीश मिश्रा के कंधों पर” दो बड़े...

झंझारपुर की उम्मीदें अब मंत्री नीतीश मिश्रा के कंधों पर” दो बड़े मंत्रालय मिलने के बाद बढ़ीं जनता की अपेक्षाएं

झंझारपुर। बिहार की नई सरकार में झंझारपुर विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो महत्वपूर्ण मंत्रालय — नगर विकास एवं आवास विभाग और आईटी विभाग — की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे झंझारपुर और मिथिलांचल के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

संग्राम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अतहर ने कहा कि नीतीश मिश्रा इससे पहले भी गन्ना विकास, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, पर्यटन और उद्योग जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खासकर उद्योग मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को बिहार के औद्योगिक विकास के लिए काफी अहम माना जाता है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग को नई पहचान देने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी और यही कारण था कि पिछली सरकार में उनके मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर राजनीतिक गलियारों में लंबी चर्चाएं हुई थीं।

अब नई सरकार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उन्हें नगर विकास एवं आवास जैसे चुनौतीपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि बिहार में व्यवस्थित शहरीकरण, नए टाउनशिप और आधुनिक शहरों के विकास को लेकर सरकार बड़े स्तर पर काम करने जा रही है। इसके लिए कई जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
झंझारपुर की जनता को भी मंत्री बनने के बाद नीतीश मिश्रा से काफी उम्मीदें हैं। वर्षों से स्टेशन बाजार में जलजमाव, अतिक्रमण और अव्यवस्थित शहरी व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अब इन समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल हो सकती है।

संग्राम निवासी मोहम्मद अतहर ने कहा कि आज के दौर में आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया को बदल रहे हैं। ऐसे में आईटी विभाग की जिम्मेदारी भी काफी अहम हो जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री नीतीश मिश्रा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और बिहार के विकास में नया अध्याय लिखेंगे।

अंत में उन्होंने मंत्री नीतीश मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झंझारपुर की जनता को उनसे विकास और बेहतर व्यवस्था की बड़ी उम्मीदें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर