Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: रेलवे फाटक के पास हथियार...

मधुबनी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: रेलवे फाटक के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद

 

मधुबनी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबनी पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। जयनगर थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से नकद राशि, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06 मई 2026 को संध्या करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से दुर्गा मंदिर जयकार भारतीय रेलवे फाटक के रास्ते अवैध हथियार लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद SSB और जयनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

टीम ने रेलवे फाटक जयनगर के समीप घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान शाम करीब 5:35 बजे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रदीप कुमार सिंह के रूप में बताई।

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद सामान को जब्त कर थाना लाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय मिश्री प्रसाद, निवासी कोरहिया वार्ड संख्या-04, थाना जयनगर, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

01 देशी पिस्टल

07 जिंदा कारतूस

1670 रुपये नकद

01 मोबाइल फोन

01 मोटरसाइकिल

इस मामले में जयनगर थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर