Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारतेज रफ्तार ट्रैक्टर बिरयानी दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला, हजारों का...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिरयानी दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला, हजारों का सामान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे ग्राहक और दुकानदार

 

सीतामढ़ी/पुपरी: सीतामढ़ी जिले के पुपरी बाजार स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे स्थित एक बिरयानी हाउस में जा घुसा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति से आ रहा था और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर सीधे दुकान में जा घुसा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक को अचानक किसी शारीरिक समस्या या दौरा पड़ने की आशंका है, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिरयानी हाउस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान में रखा फर्नीचर, खाद्य सामग्री और अन्य सामान टूट-फूट कर नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार, हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के वक्त दुकान में चिकन फ्राई करने के लिए कड़ाही में गर्म तेल खौल रहा था। यदि टक्कर के कारण कड़ाही पलट जाती या तेल छलक जाता, तो कई लोग गंभीर रूप से झुलस सकते थे। राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर