Wednesday, April 1, 2026
No menu items!
Homeबिहारप्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की...

प्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मधुबनी:
प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, पीएनजी, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की आपूर्ति व्यवस्था, मूल्य नियंत्रण, जनसंचार व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकथाम से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

एलपीजी आपूर्ति की स्थिति

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू पाई गई।
कुल 103 गैस एजेंसियां सक्रिय
लगभग 10.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा उपलब्ध
मार्च माह में 4.27 लाख बुकिंग के विरुद्ध 3.86 लाख सिलेंडर की आपूर्ति
वर्तमान में लगभग 47 हजार सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
आयुक्त ने सभी लंबित बुकिंग का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं निगरानी

जिले में पेट्रोल (MS) एवं डीजल (HSD) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
पेट्रोल (MS) क्षमता: 2170 KL
डीजल (HSD) क्षमता: 2902 KL
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अब तक—
948 निरीक्षण किए गए
215 गैस सिलेंडर जब्त
05 प्राथमिकी दर्ज
आयुक्त ने विशेष रूप से बॉर्डर क्षेत्र के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

पीएनजी विस्तार एवं औद्योगिक विकास

शहप्रमंडलीय आयुक्त ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देशरी एवं औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आयुक्त ने निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाए।
बीपीसीएल को डीआरएस (District Regulating Station) स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
साथ ही सभी संबंधित एजेंसियों को डेली एक्शन प्लान (Daily Action Plan) तैयार कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उर्वरक उपलब्धता एवं कालाबाजारी पर रोक

जिले में वर्तमान में 20,581 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्वरक की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

जनहित एवं सूचना व्यवस्था

दीदी की रसोई, छात्रावास, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक संस्थानों में एलपीजी आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
आयुक्त ने निम्न निर्देश दिए—
✔ जिला कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रखा जाए
✔ फेक न्यूज एवं अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए
✔ आमजन को सही एवं प्रमाणिक सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण से पैनिक बाइंग जैसी स्थिति को रोका जा सकता है।

निष्कर्ष

प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं संतोषजनक है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, एसडीओ चंदन झा, डीएसओ दीपक कुमार सहित संबंधित तेल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं एलपीजी वितरक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर