Wednesday, April 1, 2026
No menu items!
Homeबिहारसतर्कता और सावधानी से ही आगलगी की घटनाओं से बचाव संभव” —...

सतर्कता और सावधानी से ही आगलगी की घटनाओं से बचाव संभव” — जागरूकता रथ रवाना

गर्मी के मौसम में आगलगी की संभावित घटनाओं से बचाव एवं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

समाहरणालय परिसर से इस जागरूकता रथ को अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार एवं सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एलईडी डिस्प्ले से लैस यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों को आगलगी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी रोचक एवं प्रभावी तरीके से देगा। रथ पर लगे होर्डिंग के माध्यम से भी आमजन को आग से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे, ताकि लोग सतर्क रहकर संभावित दुर्घटनाओं से बच सकें। साथ ही आपदा की स्थिति में सहायता हेतु टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने कहा कि गर्मी के दिनों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी आगलगी की घटना का कारण बन सकती है। इसलिए लोगों को आग के प्रयोग के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देगा, जिससे आमजन सतर्क रहकर स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

वहीं सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस रथ के माध्यम से लोगों को आगलगी से बचाव, प्राथमिक सतर्कता तथा आपदा की स्थिति में किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाएगी।

मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के सभी कर्मी सहित समाहरणालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर