Sunday, March 22, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयबिहार दिवस पर मधुबनी में संध्याकालीन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बिहार दिवस पर मधुबनी में संध्याकालीन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मधुबनी | 22 मार्च 2026:
बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय, मधुबनी में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा केक काटकर एवं गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है और बिहार युवाओं का प्रदेश है, जो देश-विदेश में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ी बिहार का नाम निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार की भूमि अत्यंत उर्वर है और यहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने सभी बिहारियों से आह्वान किया कि वे जहां भी रहें, अपने कार्यकुशलता के माध्यम से राज्य का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिलावासियों के सहयोग से जिले के विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है।


पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं और जिले में शांति, सद्भाव एवं विकास बनाए रखने में आमजन के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं पारंपरिक झिझिया नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद भावना कुमारी द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार, रामसेवक ठाकुर एवं अन्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब, नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान उर्फ यूसुफ, उप-विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रश्मि, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) चंदन कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर