Sunday, March 15, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में कार्रवाई: लंबे समय से अनुपस्थित तीन पंचायत कार्यपालक सहायकों की...

मधुबनी में कार्रवाई: लंबे समय से अनुपस्थित तीन पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द

मधुबनी, 15 मार्च 2026

जिले में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आरटीपीएस (RTPS) कार्यों के संचालन में लापरवाही और लंबे समय से अनधिकृत अनुपस्थिति के मामले में तीन पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत कार्यपालक सहायक रवि कुमार (पंचायत महपतिया, प्रखंड मधेपुर), संतोष कुमार यादव (पंचायत भखराईन, प्रखंड मधेपुर) और खुशबू कुमारी (पंचायत शाहपुर, प्रखंड बेनीपट्टी) के खिलाफ आरटीपीएस कार्यों में लापरवाही को लेकर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
जिला प्रशासन के अनुसार, तीनों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद दोबारा कारण पृच्छा समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया, फिर भी संबंधित कर्मियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुर की रिपोर्ट के अनुसार रवि कुमार और संतोष कुमार यादव न तो पंचायत कार्यालय में कार्यरत पाए गए और न ही प्रखंड कार्यालय में। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, बेनीपट्टी की संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया कि खुशबू कुमारी पिछले लगभग छह महीनों से बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के नियमों के अनुसार यदि कोई कर्मी बिना सूचना के 15 दिनों या उससे अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है तो उसके पद को रिक्त घोषित करते हुए संविदा समाप्त की जा सकती है।
इसी नियम के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने तीनों पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा समाप्त करते हुए उनके पद को रिक्त घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर