Monday, March 16, 2026
No menu items!
Homeजुर्ममधुबनी में एलपीजी जमाखोरी पर बड़ी कार्रवाई 72 सिलेंडर के साथ एक...

मधुबनी में एलपीजी जमाखोरी पर बड़ी कार्रवाई 72 सिलेंडर के साथ एक गिरफ्तार, 17 खाली सिलेंडर जब्त

मधुबनी, 15 मार्च 2026:
जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

कर्णपुर में 72 सिलेंडर के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी की। बताया गया कि वहां जड़ी-बूटी और किताबों की दुकान में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 72 गैस सिलेंडर बरामद किए और मौके से मो. समीम (पिता- अब्दुल कुदुस, निवासी ग्राम पंचायत हरना, थाना रुद्रपुर) को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को जमा कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

झंझारपुर में किराना दुकान से 17 सिलेंडर जब्त
वहीं झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज स्थित दीपक किराना स्टोर में भी जांच के दौरान 17 खाली गैस सिलेंडर पाए गए। इनमें 5 एचपी के 19.2 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर
11 एचपी गैस सिलेंडर
1 भारत गैस का 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर
जांच में यह सिलेंडर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखे जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और दुकान संचालक दीपक कुमार पूर्वे (पिता- बेचन पूर्वे) के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 07 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एलपीजी एजेंसियों की भी हो रही जांच
जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले की सभी एलपीजी गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की भी जांच की जा रही है। टीम एजेंसियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था, बुकिंग प्रक्रिया और उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति की समीक्षा कर रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी एजेंसी द्वारा गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी, अनियमित वितरण या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एजेंसी का लाइसेंस निलंबित या रद्द भी किया जा सकता है।

उपभोक्ताओं से अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अनावश्यक बुकिंग या भंडारण से बचें ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को गैस की सुविधा मिल सके।
एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतें इस लिंक पर दर्ज की जा सकती हैं: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFS09bnZE8LfNU4Qw_88jHtp_TkN2FBR5DtCaAQLeKRgdaKw/viewform

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर