Friday, March 13, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीजनसुराज पार्टी ने मधुबनी को दो हिस्सों में बांटा, झंझारपुर को मिला...

जनसुराज पार्टी ने मधुबनी को दो हिस्सों में बांटा, झंझारपुर को मिला अलग जिला का स्वरूप, मनोज मिश्रा बने झंझारपुर जिला के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 

मधुबनी। जनसुराज पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव करते हुए मधुबनी जिले को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत झंझारपुर को अलग जिला का स्वरूप दिया गया है, ताकि पार्टी के विज़न और कार्यक्रमों को आम जनता तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके।

पार्टी की नई संरचना के अनुसार मधुबनी जिले के कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 विधानसभा क्षेत्रों का मुख्यालय अब झंझारपुर में होगा। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जनसुराज पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में 15 सदस्यों की कार्यसमिति का गठन किया गया है। इसी कार्यसमिति में मनोज मिश्रा को शामिल करते हुए उन्हें झंझारपुर जिला के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनसुराज के विचारों और कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

साथ ही उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया से अपील की कि इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी साथियों और समर्थकों से स्नेह व सहयोग बनाए रखने की भी अपेक्षा जताई और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मिथिलांचल के विकास के लिए कुछ बेहतर कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर