Monday, March 9, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी के बेटे डॉ. पियूष परिमल का डीएनबी बोर्ड में चयन, गंगाराम...

मधुबनी के बेटे डॉ. पियूष परिमल का डीएनबी बोर्ड में चयन, गंगाराम अस्पताल दिल्ली में दे रहे हैं सेवाएं

मधुबनी जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के युवा डॉक्टर डॉ. पियूष परिमल का चयन डीएनबी (DNB) बोर्ड से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रोग्राम में हुआ है। यह कार्यक्रम 25 फरवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार लगभग 40 हजार प्रतिभागियों के बीच चयन प्रक्रिया हुई, जिसमें डॉ. पियूष  का भी नाम शामिल हुआ।

बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम में मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टरों के कार्य, रिसर्च और एक्टिविटी के आधार पर चयन किया गया। व्यूज और परफॉर्मेंस के आधार पर भी प्रतिभागियों को मान्यता दी गई, जिसमें डॉ. पियूष परिमल का नाम शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात है।

डॉ. पियूष  फिलहाल सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सर गंगाराम हॉस्पिटल देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक माना जाता है, जहां देश-विदेश से मरीज इलाज के लिए आते हैं।
खास बात यह है कि डॉ. पियूष परिमल मधुबनी के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जाने-माने शिक्षाविद डॉ. राम सिंगार पांडे के पुत्र हैं, जो रीजनल सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबनी के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा देशभर में पहचान बना रही है और डॉ. पियूष  की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर