मधुबनी: जिले के लहरियागंज के पास शहीद भगत सिंह कॉलोनी में मधुबनी पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख शिक्षाविद् और अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार मंडल (X- Vc, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर), डॉ. राजकुमार मंडल, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद (प्राचार्य, डीएनवाई कॉलेज मधुबनी), डॉ. उमाशंकर यादव (डायरेक्टर, यूएस स्किल कॉलेज मुजफ्फरपुर) तथा डॉ. राम श्रृंगार पांडे (डायरेक्टर Regional सेकेंड्री स्कूल) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल है। यहां नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत पारा मेडिकल और नर्सिंग के कई कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनकी फीस जिले के अन्य संस्थानों की तुलना में काफी कम रखी जाएगी। संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करना है।

कॉलेज के डायरेक्टर संतोष कुमार यादव, जो एक समाजसेवी भी हैं और छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य मधुबनी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कम खर्च में तकनीकी और स्वास्थ्य क्षेत्र की शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि पारा मेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माना जाता है और ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की हमेशा जरूरत रहती है। ऐसे में यह संस्थान आने वाले समय में क्षेत्र के छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस पहल से मधुबनी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा और करियर बनाने का मौका मिलेगा।
