Monday, March 9, 2026
No menu items!
Homeबिहाररहिका दुर्गा मंदिर में 1008 आयुत चंडी महायज्ञ को लेकर बैठक, भव्य...

रहिका दुर्गा मंदिर में 1008 आयुत चंडी महायज्ञ को लेकर बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

मधुबनी/रहिका: आगामी श्री श्री 1008 आयुत चंडी महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर रहिका स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार झा ने की।

बैठक में उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों के बीच महायज्ञ के उद्देश्य, इसकी तैयारियों तथा आयोजन को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और लोककल्याण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

बैठक में क्षेत्र के दर्जनों सनातन प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर महायज्ञ को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाएं।

अंत में यज्ञ कमिटी के सचिव आर्यन काश्यप ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का केंद्र बनेगा।

इस मौके पर विजय श्री टून्ना, गौरव कुमार झा, अविनव झा, बबलू ठाकुर, अजय जी, अभिषेक शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर