Friday, February 6, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीपिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए आवासीय +2 विद्यालय में...

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए आवासीय +2 विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026, परीक्षा 01 मार्च को

मधुबनी | 06 फरवरी 2026
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, मधुबनी (दरभंगा में संचालित) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नामांकन कक्षा 06, 07, 08 एवं 09 में किया जाएगा।

नामांकन लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से प्रत्येक विषय के 20-20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 02 घंटे निर्धारित है।

आयु सीमा (01 अप्रैल 2026 के अनुसार)
कक्षा VI : 10 से 13 वर्ष
कक्षा VII : 11 से 14 वर्ष
कक्षा VIII : 12 से 15 वर्ष
कक्षा IX : 13 से 16 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट
https://bcebconline.bihar.gov.in/
पर किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त ऑफलाइन आवेदन जिला कल्याण कार्यालय, मधुबनी में भी स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन की अवधि:
प्रारंभ : 10 जनवरी 2026
अंतिम तिथि : 09 फरवरी 2026
विस्तारित अंतिम तिथि : 16 फरवरी 2026

आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आवासीय प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत)
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (SLC)
अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो

अभिभावक की वार्षिक आय अधिकतम ₹3,00,000 तक होनी चाहिए।
परीक्षा एवं महत्वपूर्ण तिथियां
प्रवेश पत्र डाउनलोड : 15 फरवरी 2026 से
परीक्षा तिथि : 01 मार्च 2026 (रविवार)
परीक्षाफल प्रकाशन : 13 मार्च 2026
नामांकन अवधि : 16 मार्च से 23 मार्च 2026
कक्षा प्रारंभ : 01 अप्रैल 2026

आवासीय विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं
योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन
डिजिटल क्लासरूम, कंप्यूटर लैब एवं पुस्तकालय
छात्राओं का निरंतर शैक्षणिक मूल्यांकन
करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन
जीविका दीदी की रसोई द्वारा गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन
परिसर की नियमित साफ-सफाई
DBT के माध्यम से तेल, दवा, साबुन, बेडशीट आदि की सुविधा
नियमित चिकित्सा जांच

योग्य छात्राओं से अपील है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर