झंझारपुर से गौतम झा की रिपोर्ट :यह पंक्ति चरितार्थ करती है कि व्यक्ति अपने कर्म, अपने समर्पण और अपने संयम से संसार में कुछ भी हासिल कर सकता है। ऐसा ही कार्य किया है अपने मधुबनी जिला के छोटे से गांव गढ़िया में जन्म लेकर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर उसी संस्थान में अध्ययन व अध्यापन का कार्य करने वाले प्रोफ़ेसर संजय भारतीय जी ने।
ज्ञात हो कि प्रोफ़ेसर साहब ने देश के उच्चस्तरीय एवं ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान केंद्रीय शिक्षा संस्थान से शिक्षाशास्त्र (B.Ed) की उपाधि भी प्राप्त की है। उन्होंने अपने अदम्य साहस एवं कर्मठता का परिचय देते हुए अपनी मजबूत इच्छाशक्ति एवं जिजीविषा की बुनियाद पर कड़े संघर्ष में विजयश्री प्राप्त कर इस ऐतिहासिक संस्थान के छात्र संघ अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया हुआ है।
डॉ संजय कुमार साह अपने लोगों के बीच सार्वजनिक जीवन में संजय भारतीय के रूप में जाने-पहचाने जाते हैं । उत्कृष्ट व्यवहार कुशलता, सहज विनम्रता एवं सरल स्वभाव इन्हें विरासत में मिली है। अपने पैतृक परिवार से लेकर ननिहाल तक “सादा जीवन उच्च विचार” का अनुकरण करने का बुनियादी प्रशिक्षण इन्हें जन्मजात मिला है।
संजय भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक-राजनीतिक गतिविधियों में अनवरत शामिल रहते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय रूप से सशक्त भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में भागीदारी निभाए हुए है, भविष्य की बेहतर बुनियाद रखने का रचनात्मक एवं सार्थक कार्य किया है। इसी क्रम में प्रांत की प्रमुख पार्टी जनता दल यूनाइटेड से जुड़ कर आपने कई अभियान में प्रमुख कार्य किया है। इसी के आधार पर जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार द्वारा इन्हें प्रदेश-महासचिव के पद की महती जिम्मेदारी प्रदान की गई है। आशा है डॉ भारतीय आगामी दिनों में अपने क्षेत्र मधुबनी और बिहार प्रदेश में इस नई जिम्मेदारी से नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करेंगे।
डॉ भारतीय को सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड से प्रदेश महासचिव बनने पर कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। उनमें प्रमुख है।इनके दादा श्री अनिरुद्ध साह (डीलर), बचपन के साथी श्री बीरेंद्र साह, धरहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री युनुस जी, पूर्व सरपंच शिव नारायण साफी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री महाबीर साहू, कुकुड़दौरा पंचायत के मुखिया श्री विजय सिंह , श्री राम प्रकाश मंडल, इनके बचपन के शिक्षक श्री राजा राम मंडल, शिक्षक राजकुमार मंडल, बचपन के साथी शैलेन्द्र यादव, बालकिशोर साह, राजकुमार मंडल, बाउआलाल राम ; समतोली पासवान, सुनील कुमार साहू, बंधन विजेता, शिक्षक श्री ललन कुमार साहू, शिक्षक श्री अशोक कुमार गुप्ता, शिक्षक श्री परमानंद कुमार राय, मिथुन कुमार झा, अररिया संग्राम निवासी श्री क्षमाकांत ठाकुर; इनके ननिहाल के श्री मदन साह, श्री राम लखन मंडल, श्री रामदेव मंडल, श्री रामा मंडल, सुरेन्द्र पासवान, राकेश कामत, शिवेंद्र कुमार पासवान, सुमित कुमार, रामबल्लम मंडल , श्री सदन चंद्र बरनवाल, दरभंगा इंजिनियरिंग कॉलेज के प्रोफ़ेसर अंकेश कुमार मिश्रा ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रोफ़ेसर संजय भारतीय ने अपने संकल्प के द्वारा *2025, फिर से नीतीश* को मिशन की तरह जन-जन तक पहुंचाएंगे।समस्त शुभेच्छुओं ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उद्दात भविष्य की कामना की है।