मधुबनी, 13 जून 2025:
बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और विकास के नए विज़न को लेकर निकल रही ‘बिहार बदलाव यात्रा’ अब मधुबनी की धरती पर दस्तक देने जा रही है। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी 15 जून (रविवार) को मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित केजरीवाल हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशांत किशोर के आगमन से पूर्व, जन सुराज की ज़िलास्तरीय टीम ने आज गंगासागर चौक स्थित जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा के आवास पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की। इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
‘जनता से मिल रहा भरपूर समर्थन’ – इन्द्र शेखर झा
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा ने कहा, “प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में एक नई उम्मीद जगी है। मधुबनी की जनता इस आंदोलन से जुड़ रही है और 15 जून को झंझारपुर में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी।”
‘बच्चों के भविष्य के लिए सोचें वोटर’ – राज कुमार कुशवाहा
जिला युवा अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार और बेहतर जीवन के लिए वोट करें – ना कि जाति-धर्म के नाम पर।”
‘जंगलराज के खिलाफ एकजुट हो जनता’ – सुनिल कुमार मंडल
जिला संगठन अध्यक्ष सुनिल कुमार मंडल ने कहा कि, “बिहार में फिर से सुशासन लाने का समय है। जन सुराज एकमात्र विकल्प है जो अफसरशाही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा है।”
जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ेगा’ – वशिष्ठ नारायण झा
पूर्व जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने जानकारी दी कि मनीगाछी में भी प्रशांत किशोर की सभा प्रस्तावित है। “जनता से अपील है कि इस परिवर्तन की लड़ाई में एकजुट होकर हिस्सा लै।
प्रेसवार्ता में ये रहे प्रमुख चेहरे:
इन्द्र शेखर झा (जिला अध्यक्ष)
राज कुमार कुशवाहा (जिला युवा अध्यक्ष)
सुनिल कुमार मंडल (जिला संगठन अध्यक्ष)
वशिष्ठ नारायण झा (पूर्व जिला अध्यक्ष)
डॉ. सरफराज आलम (नगर अध्यक्ष)
कृष्णानंद मिश्रा (अनुमंडल संगठन उपाध्यक्ष)
सुजनकांत ठाकुर (पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष)
राजन झा (अनुमंडल संयोजक)
चंद्रकांत ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष)
अजीत यादव (जिला महासचिव)
मो. अबुल इमाम (जिला सचिव)
राजेश मोहन झा (पूर्व नगर प्रवक्ता)
जन सुराज की यह सभा ना सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन है, बल्कि बिहार की राजनीति में नई सोच और दिशा की बुनियाद मानी जा रही है।