Sunday, July 6, 2025
No menu items!
Homeजुर्मएक पियक्कड़ व दो विभिन्न काण्डों में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त...

एक पियक्कड़ व दो विभिन्न काण्डों में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को पिपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सुपौल : एक पियक्कड़ व दो विभिन्न काण्डों में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को पिपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि थुमहा वार्ड नंबर 10 निवासी रोशन कुमार रविवार देर रात थुमहा बाजार में शराब के नशें में हो हल्ला कर रहे थे जिसे गश्ति के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना काण्ड संख्या 293/23 में फरार चल रहे पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां वार्ड नंबर 5 निवासी रामविलास पासवान फरार चल रहे थे जिसे रविवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। और थाना काण्ड संख्या 325/23 में फरार चल रहे बसहा वार्ड नंबर 7 निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर