Friday, September 25, 2026
No menu items!
Homeबिहारजन सुराज में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: अभिषेक नरेंद्र सिंह को प्रदेश मीडिया...

जन सुराज में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: अभिषेक नरेंद्र सिंह को प्रदेश मीडिया की कमान, राजेश मोहन झा बने मधुबनी जिला मीडिया प्रभारी

पटना। जन सुराज ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 44 संगठन जिलों के जिला मीडिया प्रभारियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, मधुबनी के राजनगर प्रखंड से आने वाले और जन सुराज के शुरुआती दौर से संगठन के साथ जुड़े अभिषेक नरेंद्र सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिषेक नरेंद्र सिंह अक्टूबर 2022 में जन सुराज पदयात्रा के समय से ही प्रशांत किशोर के साथ जुड़े रहे हैं। संगठन के शुरुआती दौर में उन्होंने यूथ क्लबों के विस्तार, कैंपों के समन्वय और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

संगठन में लगातार सक्रियता के बाद उन्हें रामगढ़ उपचुनाव में पूरी वाहिनी समूह के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद वर्ष 2025 में शाहाबाद क्षेत्र के चार जिलों में आयोजित बिहार बदलाव सभा के आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई।

अभिषेक नरेंद्र सिंह को बाद में जन सुराज का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। अब उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

प्रदेश से प्रखंड तक मीडिया नेटवर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी के तहत अभिषेक नरेंद्र सिंह प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर पर मीडिया टीम के गठन, आपसी समन्वय और संगठन के मीडिया नेटवर्क को सक्रिय करने का काम देखेंगे। इसके जरिए जन सुराज की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है।

राजेश मोहन झा को मधुबनी की कमान
इसी क्रम में राजेश मोहन झा को जन सुराज का मधुबनी जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्हें जिले में संगठन की मीडिया गतिविधियों के संचालन, स्थानीय मीडिया के साथ समन्वय और संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जन सुराज की नई मीडिया टीम में प्रदेश से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक जिम्मेदारियां तय होने के बाद अब संगठन की मीडिया गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर