Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
Homeबिहारचेयरमैन के जन्मदिवस पर संदीप विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, 14 जुलाई को...

चेयरमैन के जन्मदिवस पर संदीप विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, 14 जुलाई को होगा विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

मधुबनी। समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संदीप विश्वविद्यालय माननीय चेयरमैन के जन्मदिवस के अवसर पर 14 जुलाई को एक विशाल रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस जनहितकारी कार्यक्रम की जानकारी साझा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को प्रेस वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी मीडिया आमंत्रण पत्र के अनुसार, यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और रक्तदान जैसे महादान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास है।

आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर में रामा डेंटल की ओर से दंत जांच, डायमंड आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच तथा महुली क्लिनिक के सहयोग से सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा मेडिसिन, फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, लकवा, गठिया और न्यूरोलॉजी सहित कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का नि:शुल्क परामर्श और स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है।

प्रेस वार्ता का विवरण

  • दिनांक: 10 जुलाई (शुक्रवार)
  • समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
  • स्थान: संदीप विश्वविद्यालय परिसर

विश्वविद्यालय परिवार ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों और संवाददाताओं से प्रेस वार्ता में शामिल होकर इस सामाजिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर