Wednesday, June 3, 2026
No menu items!
Homeदुर्घटनामधुबनी में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने...

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मात
मधुबनी। जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र के रघेपुरा यदुपट्टी स्थित बाध (चौर) में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघेपुरा के केरवार गांव के करीब आठ बच्चे दोपहर में चौर में स्नान करने गए थे। चौर में पूर्व में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था। स्नान के दौरान बच्चे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर बच्चों की चप्पलें और कपड़े बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

आनन-फानन में सभी बच्चों को बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। अस्पताल में चीख-पुकार और गमगीन माहौल देखने को मिला।

घटना की सूचना पर बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) शारंग पानी पांडेय अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश देते हुए मामले की पूरी जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी से मिट्टी की खुदाई के बाद गहरे गड्ढों को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे गांव में शोक की लहर है और एक साथ पांच मासूमों की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर