Friday, May 15, 2026
No menu items!
Homeबिहारभाजपा मधुबनी का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान 17-18 मई को

भाजपा मधुबनी का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान 17-18 मई को

होटल चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स में जुटेंगे भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेत

भारतीय जनता पार्टी मधुबनी जिला इकाई द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 प्रशिक्षण महा अभियान” के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 17 एवं 18 मई को मधुबनी नगर निगम क्षेत्र स्थित होटल चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वर्ग गीत, अतिथियों के स्वागत, पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा एवं बूथ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का एक व्यापक प्रयास है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासित, समर्पित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा निरंतर प्रशिक्षण और विचारधारा की मजबूती पर आधारित है।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, सुबोध कुमार चौधरी, सरोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, शिव शंकर पांडे, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, चंद्रवीर यादव, संतोष भगत, प्रतिमा रंजन, कविता झा, शेखर सुमन, शंभू झा, रीना सर्राफ, आदित्य झा, कन्हैया साह, राजीव झा, मनीष रंजन, राकेश रंजन, सक्सेना सिंह, रवि रंजन, रवि महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर