Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारनिशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री, सम्राट कैबिनेट में शामिल होने की...

निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री, सम्राट कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा तेज

 

पटना:  बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दितेश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू नेताओं की देर रात चली बैठक के बाद निशांत कुमार मंत्री पद के लिए तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
खबर यह भी है कि अगर सब कुछ तय हुआ तो निशांत कुमार कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार शुरुआत में सरकार में शामिल होने को लेकर इच्छुक नहीं थे और लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों के समझाने के बाद उन्होंने अपना रुख बदला है।

वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पहले संकेत दिया था कि अगर निशांत कैबिनेट में शामिल होते हैं तो उन्हें खुशी होगी, जिससे इस संभावना को और बल मिला है।

फिलहाल, निशांत कुमार बिहार में ‘भावना यात्रा’ पर हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर जनता से संवाद कर रहे हैं। वे लोगों से सरकार के कामकाज पर फीडबैक भी ले रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ग्राउंड कनेक्ट उनकी संभावित राजनीतिक एंट्री को मजबूत कर सकता है।

अब सबकी नजर आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर