राज्य के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सभी पेंशनधारियों को 31 मार्च 2026 से पहले अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) अनिवार्य रूप से कराना होगा।
यदि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया जाता है, तो ऐसे लाभार्थियों की पेंशन रोक दी जाएगी। केवल उन्हीं पेंशनधारियों को आगे भी पेंशन का लाभ मिलेगा, जिन्होंने समय पर यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर यह काम आसानी से कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
इसलिए सभी पेंशनधारियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही अपना जीवन प्रमाणीकरण कराएं, ताकि पेंशन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-62-62
