Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeबिहारस्वच्छता पखवाड़ा में छात्रों का जोश: गंगा संरक्षण पर क्विज़, विजेताओं को...

स्वच्छता पखवाड़ा में छात्रों का जोश: गंगा संरक्षण पर क्विज़, विजेताओं को मिला सम्मान

मधुबनी | 26 मार्च 2026

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मधुबनी में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर एक शानदार पहल देखने को मिली। जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) के तत्वावधान में वॉटसन स्कूल सभागार में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl

प्रतियोगिता में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। कुल 12 राउंड तक चले इस मुकाबले में विद्यार्थियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और उनका उत्साह पूरे कार्यक्रम में बना रहा।

प्रतियोगिता के परिणामों में उच्च माध्यमिक विद्यालय भच्छी (रहिका) की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं रीजनल सेकेंड्री स्कूल, मधुबनी दूसरे स्थान पर रहा और पोल स्टार स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्हें नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर आईसीडीएस के जिला समन्वयक स्मित प्रतीक ने कहा कि गंगा और अन्य नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। वहीं नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी आनंद अंकित ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरीष्ठ विज्ञान शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता वॉटसन स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार दास ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार द्वारा किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में कई शिक्षकों और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

➡️ प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें और अपने आसपास के जल स्रोतों को साफ रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर